उज्जैन। अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम संस्थापक सुधीर भाई गोयल पटना पहुंचे। राजभवन में बिहार के राज्यपाल आरिफ मो. खान ने हरिजन सेवक संघ के पदाधिकारियों को राजभवन में आमंत्रित किया। खान ने सेवाधाम आश्रम की यात्रा का जिक्र करते मानवीय सेवा को याद किया। सुधीर भाई ने आश्रम की गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर पर हरिजन सेवक संघ के अभा अध्यक्ष डाॅ. शंकर कुमार सांयाल, जयेश भाई पटेल, नरेश यादव एवं संजय राय सहित भारत भर से आए वरिष्ठ गांधीवादी उपस्थित थे।
