उज्जैन। वार्ड 37 में पार्षद एवं जोन अध्यक्ष सुरेंद्र मेहर के अथक प्रयासों से सिंधी कॉलोनी की विभिन्न गलियों में सीमेंट कंक्रीट एवं प्रकाश नगर से विष्णुपुरा होते हुए लौटी स्कूल चौराहे तक डामरीकरण होगा। इसका भूमिपूजन हुआ। मुख्य अतिथि नगर निगम सभापति कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, नगर उपाध्यक्ष आनंद सिंह खींची उपस्थित थे। डॉ. प्रभुलाल जाटवा, मुकेश यादव, मंडल अध्यक्ष गजेंद्र खत्री, कल्याण शिवहरे, पंकज मिश्रा, जितेंद्र कृपलानी, जयप्रकाश जूनवाल, कमल बैरवा, प्रेमलता बैंडवाल व वार्ड के अन्य कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित थे।