उज्जैन। राष्ट्रीय रुद्रवीर सेना 2 मार्च रविवार को भगवा शौर्य यात्रा निकलेगी।र सेना के जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह चौहान के नेतृत्व में में यह यात्रा नागझिरी से सुबह 10 बजे शुरु होगी। यात्रा दशहरा मैदान पहुंचेगी। यात्रा में संदीप सुनवानिया, मनीष कीर, लोकेश माली, विक्रम मालवीय, किशन रावल आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि अजय गालर, अनिल अग्रवाल, वैभव त्रिवेदी और प्रियंक पाठक उपस्थित रहेंगे। सेना ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से इसमें सम्मिलित होने का आग्रह किया है। कृष्णा सिंह चौहानके अनुसार इस यात्रा का उद्देश्य सभी राष्ट्रवादियों को एक मंच पर लाना है।