उज्जैन। श्रम विभाग ने के न्यूनतम वेतन रिवाइज आदेश दिया है। इस अवसर पर भामसं के उज्जैन आगर विभाग प्रमुख के नेतृत्व कर्मचारियों को पुष्प माला पहनाकर सम्मान किया गया। कर्मचारियों को दस साल के बाद वेतन रिवाइज का लाभ मिला है। उज्जैन जिले में सांची दुग्ध संघ ने आउटसोर्स कर्मचारियों को ओवर टाइम का पैसा एवं न्यूनतम वेतन का भुगतान किया। भामसं के जिला अध्यक्ष मनीष कारपेंटर, जिला मंत्री किशन सिंह शेखावत, वरिष्ठ नेता लक्ष्मी नारायण रजक, शिव चरण शर्मा, मनोहर गिरी,ओम यादव, मांगीलाल पाटीदार, राम सिंह बनिहार, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, राजीव सिंह सेंगर, नवीन चौहान सहित बड़ी संख्या पदाधिकारी एवं कर्मचारी साथियों ने बधाई दी।