उज्जैन। इंडियन डेंटल एसोसिएशन और कोकिला बेन धीरूभाई अस्पताल का मुख कैंसर पर व्याख्यान हुआ। व्याख्यान कैंसर सर्जन डॉ नितिन तोमरने दिया। बताया कि प्लास्टिक सर्जरी के ज़रिए प्रभावित क्षेत्रों का पुनर्निर्माण किया जा सकता है।पुनर्निर्माण सर्जरी में यह तकनीकें इस्तेमाल की जाती हैं। आईडीए अध्यक्ष डॉ इमित पाल सलूजा के नेतृत्व में यह हुआ। उन्होंने बताया कि साल में एक बार अपने मुख की जांच करवाना चाहिए। नितिन जैन, डॉ सौरभ भट्ट, डॉ गोविंद सिंह, डॉ गौरव अरोरा मौजूद थे। संचालन डॉ तुषार बंसल ने किया। जानकारी डॉ आदित्य सिंह गौड़ ने दी।