उज्जैन। आज नागर ब्राह्मण समाज का सामूहिक विवाह होगा। यह आरटीओ रोड़, नागदा बायपास दाउदखेड़ी में होगा।
केदार रावल, सोनिया मंडलोई के मार्गदर्शन में यह होगा। पं. हेमन्त व्यासने बताया कि कैलाश शुक्ल के मार्गदर्शन में वैदिक पद्धति से कुल 11 जोड़ो का विवाह संस्कार और छह बटुको का यज्ञोपवीत संस्कार होगा। सहसंयोजक लव मेहता ने बताया कि पूरे देश से नागर ब्राह्मण समाज आएगा। अध्यक्ष भूपेंद्र त्रिवेदी एवं महिला अध्यक्ष प्रीति शर्मा ने बताया कि प्रदेश नागर ब्राह्मण समाज की साधारण सभा होगी। इसमें शाखोंओ का विस्तार, अन्नपूर्णा मंदिर का जीर्णोद्वार, हाटकेश्वर समाचार पत्रिका प्रकाशन एवं आगामी अभा सम्मेलन पर विचार कर निर्णय लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने शुभकामनाएं दी है।