उज्जैन।पुराने चिमनगंज थाने के समीप स्थित सौभाग्येश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती हुई। पुजारी पं.अशोक जोशी के अनुसार सौभाग्येश्वर महादेव का भांग, सूखे मेवे से श्रृंगार किया गया। महाआरती में 21 किलो संतरे, मिष्ठान्न का भोग लगाया। फल प्रसादी, मिष्ठान्न बांटा। इस अवसर पर अशोक शर्मा, अभिषेक शर्मा, अक्षय शर्मा, सुनील कांकरिया, विकास दुबे, रमा शर्मा, सुमन कांकरिया, शीतल राठौर, गिरिजा दुबे सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे सम्मिलित हुए।
