उज्जैन। कृषि विस्तार केंद्र कोठी रोड पर जन अभियान परिषद ने प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में देव संजीवन सामाजिक कल्याण समितिके निदेशक कुलदीप राजपुरोहित ने भी प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षण में पीएस मालवीय, सतीश सोलंकी एवं प्रेमसिंह चौहान मौजूद थे। उत्तम मीणा, शिवप्रसाद मालवीय एवं अभिताभ श्रीवास्तव ने विषय अंतर्गत स्वैच्छिक संगठनों के पदाधिकारियों को जानकारी दी। समापन में स्वाामी असंगानंद ने आशीर्वचन में कहा कि सामाजिक कार्य में समाज उत्थान के लिए हमे धार्मिक व आध्याात्मिकता के भाव से कार्य करना चाहिए। संचालन मोहनसिंह परिहार ने किया। आभार संदीप मालवीय ने माना।
