उज्जैन। अवंतीपुरा में मंगलेश्वर मंदिर में शिव पंचायत परिवार का सप्त नदियों के जल, पंचामृत पंचद्रव एवं गन्ने के रस से अभिषेक हुआ। शाम को सेहरा दर्शन के साथ फ़रियाली खीर दी गई। पं. हरिशंकर शर्मा, डॉ. घनश्याम शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रिपर सुबह से ही भक्तों एवं श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन एवं अभिषेक किया। शाम को 21 किलो फूलो का सेहरा बांधा गया। सेहरा दर्शन के बाद महाआरती हुई।