उज्जैन। त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव की पूर्णाहुति पर लड्डूओं का महाभोग लगाया गया। पुजारी पं. शैलेंद्र व्यास ने बताया कि सुबह आरती के बाद लड्डूओं का महाभोग लगाया। मंदिर में बनी राधाकृष्ण की झांकी का दर्शन हजारों भक्तों ने किया। पं. व्यास के अनुसार रूद्राभिषेक, लघुरूद्र के साथ महादेव का पंचामृत अभिषेक महाआरती हुई।