उज्जैन। राष्ट्रीय रुद्रवीर सेना 2 मार्च कोभगवा शौर्य यात्रा निकलेगी। जिलाध्यक्ष कृष्णा सिंह चौहान के नेतृत्व में यह यात्रा नागझिरी से सुबह 10 बजे शुरु होगी। यात्रा में प्रदेश महामंत्री प्रकाश सिंह कीर, शनि सिंह तवर, योगेश दायमा, राज कीर, हितेश पांडे आदि सम्मिलित होंगे। मुख्य अतिथि अजय गालर, अनिल अग्रवाल, वैभव त्रिवेदी और प्रियंक पाठक उपस्थित रहेंगे। यह भगवा शौर्य यात्रा दशहरा मैदान पहुंचेगी। सेना ने सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से इस भगवा शौर्य यात्रा में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।