उज्जैन। महाशिवरात्रि पर आईजी उमेश जोगा ने महाकाल मंदिर में अंकितग्राम सेवाधाम आश्रम के 50 वृद्धों एवं दिव्यांगों को दर्शन कराए। सुधीर भाई ने बताया कि कांता गोयल के नेतृत्व में 50 वृद्धजनों एवं दिव्यांगों को दर्शन कराए। सुधीर भाई ने सभी का स्वागत किया। महाकाल मंदिर में दर्शन में थाना प्रभारी थाना भैरवगढ़ एवं महाकाल पुलिस चैकी एवं मंदिर प्रशासन के सेवाधारियों ने सहयोग किया।