उज्जैन। स्वातंत्र्य वीर सावरकर की पुण्यतिथि 26 फरवरी को सुबह 8.30 बजे महाराष्ट्र समाज द्वारा पुष्पाञ्जली अर्पित की जाएगी। समाज प्रवक्ता संजय दिवटे ने बताया कि मुख्य वक्ता ओम जैन होंगे। 26 फरवरी को शाम 5 बजे श्रीराम मंदिर, योगीपुरा पर महाशिवरात्रि महोत्सव में रूद्राभिषेक एवं महाआरती होगी। संयोजक संजय दिवटे, अध्यक्ष पंकज चांदोरकर, उपाध्यक्ष सदाशिव नायगांवकर, सचिव सुशील मुळे व कार्यकारिणी सदस्य संजय दिवटे, संदीप विपट, अजीत काळकर, ने पुष्पांजलि एवं महाशिवरात्रि महोत्सव में पधारने का अनुरोध किया है।