उज्जैन। हमारा अखिल विश्व गायत्री परिवार देवीय संगठन है। लगभग सभी प्रकल्पों में मध्य प्रदेश जोन सदैव प्रथम रहता है।अधिकांश प्रकल्प मध्य प्रदेश से ही प्रारंभ किए गए हैं। इस महान उपलब्धि के लिए आप सभी परिजन बधाई के पात्र हैं। आप सभी का शांतिकुंज अभिनंदन करता है। यह उद्गार जगदीश चंद्र कुल्मी समंवयक मध्य प्रदेश जोन ने गायत्री शक्तिपीठ पर ज्योति कलश रथयात्रा संचालन कार्यशाला में व्यक्त किए। आपने शांतिकुंज से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर बताया कि हमारे संगठन की इकाई मंडल है। हमारे मध्य प्रदेश जोन में 588 प्रज्ञा संस्थान है तथा 22480 प्रज्ञा अभियान पाक्षिक समाचार पत्र आते हैं। ज्योति कलश यात्रा संचालन की विधि व व्यवस्थाएं बताई गई। राजेश पटेल ने बताया कि परिजनों का उत्साह वर्धन करते हुए रथ यात्रा को गांव-गांव तक ले जाना है। मेवालाल, विवेक चौधरी ने भी संबोधित किया। अतिथि सत्कार महेश आचार्य ने किया। आभार जेपी यादव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *