उज्जैन। बाबा उमाकांत संगत ने रविवार को शाकाहारी सदाचारी सतयुग आगमन प्रचार यात्रा निकाली। यह यात्रा जय गुरूदेव आश्रम पिंगलेश्वर पर समाप्त हुई। यात्रा के माध्यम से भक्तों ने बाबा जय गुरू देव के सतयुग आगमन का संदेश दिया। यात्रा में बड़ी संख्या में दो पहिया, चौपहिया वाहनों पर अनुयायी शामिल हुए। सत्यनारायण ऐरन ने बताया कि बाबा उमाकांत के आदेश पर यह यात्रा निकाली है। यात्रा के माध्यम से महाराज श्री का संदेश दिया है जिसमें महाराज श्री का कहना है कि यह समय परिवर्तनशील है। आने वाले समय में सतयुग आगमन दिख रहा है। यह यात्रा चिमनगंज मंडी चौराहे से शुरु हुई।