उज्जैन। त्रिलोकेश्वर महादेव मंदिर फ्रीगंज में तीन दिवसीय शिवरात्रि महोत्सव होगा। 25 फरवरी से महोत्सव प्रारंभ होगा। महाशिवरात्रि पर 26 फरवरी की शाम सवा क्विंटल फलों से महादेव का सेहरा सजेगा। छप्पन भोग लगेंगे। शाम को महाआरती के बाद महाप्रसादी होगी। महाशिवरात्रि पर मंदिर से 3 क्विंटल प्रसादी देंगे। पुजारी पं. शैलेंद्र व्यास ने बताया कि 25 फरवरी को रूद्राभिषेक, लघुरूद्रहोगा। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर सुबह महादेव का पंचामृत अभिषेक और आरती के पश्चात खिचड़ी और ठंडाई वितरण प्रारंभ होगा। शाम 6 बजे सेहरा दर्शन होगा तथा रात 8 बजे महाआरती होगी। 27 फरवरी को सुबह आरती के बाद लड्डूओं का महाभोग लगेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *