उज्जैन। देश-विदेश के कलाकारों ने भजन सत्संग समारोह किया। अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम और आसपास के ग्रामों से आए श्रोतागण कबीर के रस में डूबे। सुधीर भाई ने बताया किया सद्गुरू कबीर स्मारक सेवा समिति लुनियाखेड़ी और अंकित ग्राम सेवाधाम आश्रम ने कबीर महोत्सव किया व मालवा कबीर जन सांस्कृतिक चेतना यात्रा निकाली। प्रहलादसिंह टीपानिया के नेतृत्व में आमंत्रित कलाकारों ने कबीर भजनों की प्रस्तुति दी। लक्ष्मण दास, नेताई चंद्र, डॉ रुचा जाजू, शान्तिप्रिया आदि के साथ स्थानीय कलाकारों ने भी भाग लिया। प्रहलादसिंह टीपानिया ने कबीर की स्तुति की। विशेष बच्चों ने एडवांस योग, लेजीम एवं लाठी-काठी का प्रदर्शन किया। पद्मश्री टिपानिया ने कहा कि यहां प्रयागराज तीर्थ की यात्रा का पुण्य मिलता है। कबीर की वाणी को सुधीर भाई चरितार्थ कर रहे है। देश विदेश से आए कबीर पंथियों ने आश्रम का अवलोकन किया।