उज्जैन।  जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान, सांदीपनी इंस्टीट्यूट और प्रशांति इंस्टीट्यूट ने राष्ट्रीय प्रबंधन दिवस पर विशेष संगोष्ठी की। संगोष्ठी का नाम-प्रबंध त्रिवेणी प्रबंध संगम रखा गया था। इसे प्रो. अर्पण भारद्वाज, अनिल शर्मा,और प्रो. दीपक गुप्ता के शुभकामना संदेश एवं आशीर्वाद के साथ शुरु किया। मार्गदर्शन प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता ने किया। विशिष्ट वक्ता आदित्य नामजोशी थे। सौर ऊर्जा उद्यमी डॉ. हितेंद्र त्रिवेदी ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रो. कामरान सुल्तान ने की। डीन, फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट ने संगोष्ठी में भाग लेने वाले दोनों पूर्व विद्यार्थियों के प्रेरक संबोधनों को अनुकरणीय बताया। संचालन डॉ. नयनतारा डामोर ने किया।आभार राशि सक्सेना और डॉ. प्रियंका श्रीवास्तव ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *