उज्जैन। कलाम सर्वधर्म सोशल वेलफेयर सोसायटी ने सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता की। मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर यह हुई। विजेता बच्चों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि इकबाल उस्मानी थे। विशेष अतिथि अनवर हुसैन, डॉ शकील अंसारी थे। समीर खान ने कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश के अनेकों आंदोलन में गांधीजी के साथ शामिल हो कर देश की आजादी में अहम भूमिका निभाई। संचालन समीर उल हक ने किया। आभार बंटी शाह ने माना। जानकारी बाबू मेव ने दी।