उज्जैन। 23 फरवरी को होने वाला 26वां निकाहअब अप्रैल में ईद के बाद होगा। जो शादी करना चाहते हैं वह अपना रजिस्ट्रेशन 20 मार्च तक कर लें। सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं संरक्षक सैयद आबिद अली मीर ने बताया कि दुल्हन की उम्र 18 और दूल्हे की उम्र 21 साल होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी ले सकते हैं। यह जानकारी इस्माइल भाई रंगवाला एवं संयोजक शकीर शेख ने दी।