सबको शुद्ध पानी तथा सांस मिले यह भी सामाजिक न्याय-प्रो कल्पना सिंह
उज्जैन। विश्व सामाजिक न्याय दिवस हर साल मनाया जाता है। इसका मुख्य उदेश्य सामाजिक न्याय को बढ़ावा देना। इसमें गरीबी, बहिष्कार, लैंगिक असमानता, बेरोजगारी, मानवाधिकार और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दे शामिल होते हैं। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य सामाजिक अन्याय के खिलाफ आवाज उठाना और सामाजिक न्याय को आदर्श मानना है। यह विचार माधव कॉलेज में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर संगोष्ठी में विभिन्न वक्ताओं ने व्यक्त किए। विषय प्रवर्तन डॉ नीरज सारवान ने किया। डॉ आयशा सिद्दीकी, डॉ के एम शर्मा, डॉ अंशु भारद्वाज एवं विद्यार्थी नितेश ने सामाजिक न्याय पर विचार रखे। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो कल्पना सिंह ने की। उन्होने कहा कि सामाजिक न्याय में जरूरी है कि सबको पीने के लिए शुद्ध पानी तथा सांस लेने के लिए शुद्ध हवा मिले। संयोजन डॉ ममता पवार ने किया। आभार डॉ जफर महमूद ने माना। कार्यक्रम में डॉ अल्पना उपाध्याय, डॉ मधुबाला अग्रवाल, डॉ हुक्का कटारा आदि सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।