उज्जैन। बसंत विहार ए सेक्टर स्थित छत्रपति शिवाजी उद्यान में राजेंद्र परब के नतृत्व में शिवाजी जयंती मनाई। अतिथि उद्योगपति रश्मि लोकेंद्र सिंह राजपूत, पार्षद निर्मला करण परमार एवं चंद्रकांत परब ने शिवाजी की मूर्ति का पूजन किया एवं महा आरती की। प्रभातफरी के साथ शौर्य यात्रा निकाली गई। जन अभियान परिषद की नव अंकुर संस्था देवी अवंतिका सामाजिक युवा कल्याण समिति ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का शराब बंदी के लिए आभार माना। सरल काव्यांजलि ने शिवाजी की वीरगाथा पर कविता पाठ किया। रश्मि लोकेंद्र सिंह राजपूत ने घोषणा की कि महिलाओ को छावा फिल्म दिखाई जाएगी। विशेष सहयोग रमेश कुमावत, जटा शंकर पांडे, जेपी शर्मा, हरीश घाडगे आदि का रहा। आभार मुकेश बमनवत ने माना। संचालन गोपाल कृष्ण जायसवाल ने किया।