उज्जैन। छत्रपति शिवाजी जयंती आज 19 फरवरी को क्षत्रिय मराठा समाज मनाएगा। मल्हार मार्तंड मंदिर में शिवाजी का सुबह 9 बजे अभिषेक अध्यक्ष अशोक कदम, रणजीत राव सपकाले करेंगे। सुबह 10 बजे निगम स्थित शिवाजी प्रतिमा पर महापौर मुकेश टटवाल, अध्यक्ष अशोक कदम पूजन कर माल्यार्पण करेगे। निगम से वाहन रैली शौर्य यात्रा के रूप में निकलेगी व मल्हार मार्तंड मंदिर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *