उज्जैन। आचार्य विद्यासागर का प्रथम स्मृति दिवस दिगंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने मनाया। सुबह 7 बजे श्री जी का अभिषेक, शांति धारा एवं नित्य नियम की पूजन के बाद सामूहिक रूप से आचार्य विद्यासागर के चित्र पर पूजा की। नयापुरा जिनालय ट्रस्ट के नवीन सचिव एवं ट्रस्टी शैलेंंद्र और अशोक मुन्ना सरकार का स्वागत ग्रुप ने किया। नयापुरा जिनालय और गो-शाला में बहुत बढ़िया व्यवस्था की गई। संयोजक योगेंद्र नेहा जैन एवं दीपक जैन ने बताया कि पूजन और भक्ति में विक्रांत चेतना, अंकित अनु ओर योगेश मनीषा के भजन हुए। अक्षय हर्षिता बड़जात्या, अभिषेक नेहा जैन, मोहित सपना अजमेरा के साथ वर्धमान ग्रुप के परम संरक्षक संजय रेखा जैन, ज्योति जैन, चेयरमेन पंकज रेणु जैन, अध्यक्ष पंकज नीतू जैन, सचिव नमन बिलाला आदि उपस्थित थे। संचालन योगेन्द्र बड़जात्या ने किया।आभार नमन बिलाला ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *