उज्जैन। वार्ड भ्रमण में महापौर मुकेश टटवाल ने रहवासियों की समस्याओं को सुनते हुए उनका निराकरण किया। मंगलवार को महापौर ने वार्ड 19 एवं 22 का निरीक्षण किया। उन्होने कहा कि प्रमुख धार्मिक स्थलों पर यातायात व्यवस्था संभालें ताकि श्रद्धालु परेशान ना हों। वार्ड 22 के भ्रमण के दौरान पार्षद माया राजेश त्रिवेदी मौजूद थी। एमआईसी सदस्यों, निगम अधिकारियों के साथ वार्ड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, प्रकाश शर्मा, रजत मेहता, कैलाश प्रजापत, डॉ योगेश्वरी राठौर, पार्षद प्रतिनिधि मोहित जायसवाल, उपायुक्त योगेंद्र पटेल, स्वास्थ्य अधिकारी हरीश व्यास, जोनल अधिकारी राजकुमार राठौर उपस्थित थे।
