उज्जैन। नगर निगम कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर 12 दिन से धरना, प्रदर्शन किया एवं वाहन रैली निकाली।निगम आयुक्त ने कर्मचारियों की मांगों के निराकरण के लिए कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों को चर्चा के लिए बुलाया। बैठक में अधिकांश मांगों पर सहमती हुई। पदोन्नति, समयमान-वेतनमान आदेश तथा इसका एरियर, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 1 हजार रु. मेडिकल अलाउंस शामिल हैं। कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने गेट मीटिंग बुलाकर सभी कर्मचारियों को मांगों पर बनी सहमति बताई। भामसं से संबद्ध सफाई कामगार संघ, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के बेनर तले विगत 12 दिनों से निगम गेट पर धरना प्रदर्शन चल रहा था। मंगलवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास, स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र रघुवंशी, सफाई कामगार संघ अध्यक्ष चंदगीराम पहलवान, पीएल टटवाल, नितिन मुसले, संदीप कलोसिया आदि ने संबोधित किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *