उज्जैन। अभिनव रंगमंडल का 21 से 24 फरवरी तक 39 वां राष्ट्रीय नाट्य समारोह होगा। उक्त जानकारी देते हुए वरिष्ठ रंगकर्मी शरद शर्मा ने बताया कि 21 फरवरी को मंच रंगमंच अमृतसर केवल धालीवाल के निर्देशन में अदाकार आद अंत की साखी नाटक प्रस्तुत करेगा। लेखक डॉ स्वराज बीर सिंह हैं। इसी दिन युवा रंग गर्मी मुस्कान गोस्वामी को 11हजार की राशि का अभिनव राष्ट्रीय रंग सम्मान दिया जाएगा। वह स्लम्स एरिया के बच्चों के साथ, रेड लाइट एरिया में महिलाओं के साथ और आर्मी के लोगों के साथ निरंतर कार्य कर रहे हैं। 22 फरवरी को विहान ड्रामा गांधी गाथा प्रस्तुत किया जाएगा । 23 फरवरी को राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के यूवा स्नातक रणधीर सिंह के निर्देशन में मिराज नाटक की प्रस्तुति की जाएगी।