उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू व्यवसाय प्रबंधन संस्थान तथा प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति और पुरातत्व अध्ययनशाला ने वैश्विक पर्यटन प्रति स्कंदन दिवस मनाया। विक्रम के कुलगुरु प्रो. अर्पण भारद्वाज ने वैश्विक पर्यटन उद्योग और बीमा उद्योग के आपसी समंवय की महत्ता पर जोर दिया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि वंदना गोस्वामी थी। प्रथम चरण में जवाहरलाल नेहरू व्यावसायिक प्रबंधन संस्थान में प्रो. डॉ. धर्मेंद्र मेहता और डॉ. नयनतारा डामोर के संयोजन में एक शोध संवाद हुआ। संचालन डॉ. प्रीति पांडेय ने किया। आभार डॉ. अंजना सिंह गौर ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *