उज्जैन। भागवत धर्म सेवा न्यास द्वारा संचालित सतगुरु गजानन महाराज मंदिर सेठी नगर में गजानन महाराज का प्रकट दिन व दास नवमी उत्सव शुरु होगा, जो 22 फरवरी तक चलेगा। रोज सुबह आंकड़ आरती, षोडशोपचार पूजन व 11 बजे महा आरती होगी। शाम 7 बजे पुणे से आए हरि भक्ति परायण संदीप बुवा मांडके का कीर्तन होगा। 22 को रामदास नवमी पर दोपहर 12 से 2 बजे तक होगी। महाप्रसादी व कीर्तन शाम 5 से 7 बजे तक होगी। जानकारी मुकुंद गोखले व हर्षवर्धन गोरे ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *