उज्जैन। ग़ज़लांजलि की काव्य-गोष्ठी डॉ. श्रीकृष्ण जोशी की अध्यक्षता में हुई। काव्य-गोष्ठी में सामूहिक सरस्वती वंदना की गई। जगदीशचंद्र पंड्या की ग़ज़ल का वाचन शायर आरिफ़ अफ़ज़ल ने किया। आशीष श्रीवास्तव अश्क ने ग़ज़ल पाठ किया। अवधेश वर्मा नीर नेसरोजिनी नायडू के जीवन पर आधारित रचना का पाठ किया। विनोद काबरा, प्रफुल्ल शुक्ला, अशोक रक्ताले, डॉ. रामप्रकाश तिवारी ने रचना पढ़ी। संचालन डॉ. विजय सुखवानी ने किया।