उज्जैन। अप्राजी व्यायाम शाला के पूर्व संचालक स्व. महादेव प्रसाद भारद्वाज का पुण्य स्मृति दिवस मनाया गया। अतिथि लाठी संघ के अध्यक्ष अरविंद जोशी, मंत्रीद्वय गोपाल व्यास, अजय विपट, संचालक गण नितिन जोशी, विनोद चौरसिया मौजूद खे।अध्यक्षता रविंद्र पेंढारकर ने की।अतिथियों ने स्व. भारद्वाज के चित्र पर पुष्पार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर श्रद्धांजलि दी। संचालन गजानंद रामी ने किया।आभार अलका भारद्वाज ने माना। इस अवसर पर महेंद्र जैन, मनीष पवार, मनोज राठौर, आशा दीदी सहित व्यायाम प्रेमीजन एवं विद्यार्थी गण मौजूद थे।