उज्जैन। अंतरराष्ट्रीय मंदिर प्रबंधक परिषद एवं भगवा ऐप ने महासंगम यात्रा की। उज्जैन आगमन पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने यात्रा का स्वागत किया। यात्रा को ओंकारेश्वर के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रद्धालुओं ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग, काल भैरव मंदिर, मंगलनाथ मंदिर और गढ़कालिका शक्तिपीठ के दर्शन किए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा-महासंगम यात्रा भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक परंपराओं को जीवंत करने का एक ऐतिहासिक प्रयास है। राजेश यादव और दीप सिहाग सिसाय ने यात्रा के उद्देश्यों, सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और मंदिरों के पुनर्जागरण पर चर्चा की। पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा यात्रा ओंकारेश्वर, मथुरा-वृंदावन, हरिद्वार, ऋषिकेश, उखीमठ होते हुए 21 फरवरी को दिल्ली में पूर्ण होगी। भगवा ऐप में कहा यात्रा भारतीय संस्कृति और सभ्यता से युवाओं को जोड़ने का माध्यम है। महासंगम यात्रा में 12 ज्योतिर्लिंग और 4 धामों का सफर होगा। यह यात्रा 23 जनवरी को दिल्ली से शुरू हुई। महाकुंभ में 108 त्रिशूलों के जलाभिषेक से यात्रा की शुरुआत हुई। इन्हें 108 शिव मंदिरों में स्थापित किया जाएगा।