उज्जैन। यूनाइटेड कॉन्शियसनेस संस्था शांति पर केंद्रित 14, 15, 16 फरवरी को त्रिदिवसीय ग्लोबल यूनाइटेड कॉन्शियसनेस कॉन्क्लेव करेगी। इस सम्मेलन में 22 प्लस देशों के ख्याति प्राप्त आध्यात्मिक गुरु, योगाचार्य और वैश्विक विचारकों की उपस्थिति होगी। विश्व में शांति, योग, ध्यान और आध्यात्मिकता पर विचार-विमर्श होगा। इसके साथ ही योग अभ्यास, सांस्कृतिक कार्यक्रम, और विश्व शांति पर आधारित डॉ. विक्रांत शाह द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी, भारतीय जनजातीय लोक कला संग्रहालय द्वारा एक विशेष कला प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। उज्जैन में होने वाले इस कॉन्क्लेव का केंद्रबिंदु संयुक्त चेतना के माध्यम से वैश्विक शांति एवं संस्कृति की स्थापना रहेगा। पद्मश्री कैलाश खेर एवं कैलासा की संगीतमय प्रस्तुति होगी।