उज्जैन। सांगीतिक रागों से आध्यात्मिक अनुभूति हमें होती है। हम सरस्वती वंदना व प्रकृति के निखार का बसंत उत्सव का स्वागत संगीत के रागों से करते है। शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संगीत विभाग ने बसंत उत्सव किया। प्रमुख वक्ता ललित महंत थे। विभागाध्यक्ष डॉ.वर्षा अग्रवाल के अनुसार पं. महंत ने गणपति परन का बीज मंत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने सरस्वती परन, शिव परन, राधाकृष्ण परन एवं षडऋतु परन भी प्रस्तुत किया। अध्यक्षीय उद्बोधन प्राचार्य डॉ.हेमंत गेहलोत ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *