उज्जैन। माधव सेवा न्यास धंवन्तरि आरोग्य, स्वास्थ्य जांच शिविर अंबोदिया में लगा। गांवों के करीब 130 रोगियों ने चिकित्सा जांच एवं निःशुल्क दवाई का लाभ लिया। इस अवसर पर न्यास के विपिन आर्य, दिलीप झंवर, ग्राम के प्रमुख ईश्वर सिंह पटेल, गोरधन सिंह, बद्रीलाल बेरावत, दुलेसिंह गरासिया पुरीखेड़ा, नंदकिशोर गिरी पुजारी बिलकेश्वर महादेव मंदिर आदि मौजूद थे।चिकित्सा जांच वैद्य एसएन पांडे, वैद्य हेमन्त रावल, वैद्य राजेश जोशी, वैद्य विनोद बैरागी, वैद्य चंद शर्मा, वैद्य एम पी चतुर्वेदी एवं विक्रांत तिवारी, लालचंद जूनवाल, धर्मेंद्र शर्मा आदि ने की।
