उज्जैन। पीएनबी की तरह यदि सभी बैंक राष्ट्र विकास में योगदान दें तो देश आने वाले कुछ ही समय में विकासशील से विकसित देश बन जाएगा। उक्त विचार विधायक डॉ. चिंतामणी मालवीय ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किए। नीरज कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. मालवीय ने उपस्थिति से पूरी टीम को प्रोत्साहित किया। दिल्ली से आए डीजीएम मृत्युंजय कुमार, मंडल प्रमुख विजय कुमार एवं वरिष्ठ समाजसेवी भगवान शर्मा विशेष रूप से मौजूद थे।
