उज्जैन। सरल काव्यांजलि के महासचिव संतोष सुपेकर ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को पुन: पत्र लिखकर उज्जैन में सैनिक स्कूल स्थापना की मांग की है। काव्यांजलि के अध्यक्ष डॉ. संजय नागर ने बताया कि सुपेकर इस विषय पर पूर्व में भी राजनाथ सिंह को अनेक पत्र लिख चुके हैं। सांसद अनिल फिरोजिया भी इसके लिए प्रयासरत हैं। रक्षामंत्री ने उन्हें उज्जैन में सैनिक स्कूल स्थापित करने का आश्वासन दिया था।
