उज्जैन। नर्मदा जयंती पर्व पर रामघाट पर भगतसिंह सेवा समिति एवं रामघाट तीर्थ पुरोहित सभा ने शिप्रा का दुग्धाभिषेक कर चुनरी अर्पित की। मुख्यमंत्री से शहर की सीमा से मांस की दुकानें हटाने का निवेदन किया। जानकारी देते हुए पं. अम्रतेष त्रिवेदी ने बताया कि आशीर्वाददाता महामंडलेश्वर श्रीवीरा माता, मुख्य अतिथि कलावती यादव, पूजा अमृतेश त्रिवेदी सहित मोहित त्रिवेदी, वेदांत व्यास, यश जोशी, गौरव उपाध्याय सहित सेंकड़ों श्रद्धालु उपस्थित थे।
