उज्जैन। सौ प्रतिशत वेतन स्वीकृत करने पर संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर ने महापौर को धन्यवाद दिया। नगर निगम में कार्यरत 13 कर्मचारी जो की संविदा पर डाटा एंट्री ऑपरेटर के मासिक पारिश्रमिक पर कार्यरत है, मेयर इन काउंसिल की बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने प्रकरण को स्वीकृत किया। उन्हे सौ प्रतिशत वेतन देने का निर्णय लिया। जिस पर संविदा डाटा एंट्री ऑपरेटर ने महापौर का पुष्प  गुच्छ भेंट कर एवं मिठाई खिलाते हुए धन्यवाद दिया एवं आभार व्यक्त किया। इस दौरान एमआईसी सदस्य शिवेंद्र तिवारी, जितेंद्र कुवाल उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *