उज्जैन। दिगंंबर जैन सोशल ग्रुप वर्धमान ने दंपति साथियों के साथ पार्श्वनाथ पंचायती मंदिर में जिनेंद्र देव का अभिषेक किया।ग्रुप के अध्यक्ष पंकज जैन एवं सचिव नमन बिलाला ने बताया कि वर्धमान ग्रुप ने देव शास्त्र गुरु के प्रति समर्पित भाव से बालक, बालिकाओं ओर युवा दंपति साथियों के साथ श्रीजी का अभिषेक किया। इस अवसर पर ग्रुप के संरक्षक संजय रेखा जैन ने शांतिधारा की।सभी दंपति साथियों ने नवदेवता और प्रथम तीर्थंकर आदिनाथ भगवान की पूजा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *