उज्जैन। उज्जैन सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड बोर्ड की बैठक अध्यक्ष महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में महापौर मुकेश टटवाल ने कहा गया कि सिटी बस सुविधा मिलनी चाहिए। बसों का संचालन करने वाली कंपनी विनायक टूर एंड ट्रेवल्स को टर्मिनेट किया गया। सीईओ एवं आरटीओ को संयुक्त रूप से जांच अधिकारी बनाया। बोर्ड के प्रबंध निदेशक निगम आयुक्त आशीष पाठक ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी कृतिका भीमावत को निर्देश दिए गए कि वर्तमान में बसों का संचालन किस प्रकार किया जा सकता हैं इसका प्लान तैयार करें। मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 12 से 15 बसों का संचालन किया जा सकता है। जिसका निर्णय बोर्ड के अध्यक्ष की सहमति के आधार पर लिया जाना है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रभाकर यादव, उप महाप्रबंधक रवि राठौर उपस्थित थे।
