उज्जैन। तीर्थ पुरोहित महासंघ संबंध धर्म यात्रा महासंघ 2025 में श्री कृष्ण की मथुरा से व्हाया राजस्थान होते हुए उज्जैन तक की गुरुकुल शिक्षा यात्रा निकलेगा। इसके लिए आज मथुरा में गुरु कृपा आश्रम पर तीर्थ पुरोहित महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. प्रयागनाथ चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महामंत्री सुरेंद्र चतुर्वेदी तथा ब्रज प्रांत के तीर्थ पुरोहित महासंघ के पदाधिकारी गणों के साथ विचार कर यात्रा के फोल्डर का विमोचन किया। यह निर्णय हुआ कि प्रयागकुंभ में यात्रा को अंतिम रूप दिया जाएगा। सभी राज्य सरकारों के मुख्यमंत्री एवं केंद्र सरकार के धार्मिक पर्यटन विभाग के प्रमुख पदाधिकारी गणों को तीर्थ पुरोहित महासंघ की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए मांग पत्र भेजे जाने के लिए निर्णय लिया गया। इस अवसर पर  तीर्थ पुरोहित महा संघ मथुरा अध्यक्ष लालजी भाई शास्त्री, ब्रज प्रांत महामंत्री पं. अमित भारद्वाज, ब्रजमंडल अध्यक्ष मुरारी लाल उपाध्याय, महामंत्रीद्वय  अजय चतुर्वेदी, यज्ञ दत्त शास्त्री, ब्रज मंडल कोषाध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी, ब्रज मंडल कोषाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *