उज्जैन। उज्जैन में महाकाल के दर्शन व रोटरी के स्वागत ने हमें अभिभूत कर दिया है। हम महाकाल की नगरी को कभी भुला नहीं पाएंगे। उक्त विचार 65 सौ किलोमीटर व 12 राज्यों की यात्रा पर निकले 6 दिव्यांग युवाओं के ग्रुप लीडर सुधीर धीर ने व्यक्त किए। यात्रा दिल्ली से शुरु होकर हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना होते हुए वापस दिल्ली जाएगी। यात्रा 20 दिनों में पूर्ण होगी। उक्त दल माधव सेवा न्यास के अतिथि गृह में पहुँचा जहां पर रोटरी क्लब अध्यक्ष ईश्वर चंद्र दुबे एवं उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत किया। मंडलाध्यक्ष सुशील मल्होत्रा, रूबी मल्होत्रा, रवि प्रकाश लंगर, अजय भार्गव, मीनू भार्गव, शाहिद हाश्मी एवं धीरेंद्र रैना उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *