उज्जैन। राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा ने ब्राह्मण महाकुंभ किया। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय संरक्षक पं. कृपा निधान तिवारी, सांसद गोपाल ठाकुर, स्वास्थ्य मंत्री बिहार सरकार मंगल पांडे, अशोक पांडे, संत, ऋषि, भवेशा नंद महाराज आदि उपस्थिति थे। संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि बिहार सहित देश भर में संयुक्त ब्राह्मण संघर्ष समिति का विस्तार कर ब्राह्मणों को एकजुट करेंगे। राष्ट्रीय बैठक में पांच प्रमुख प्रस्ताव पारित किए गए। मांगों को लेकर देश भर में समिति के माध्यम से जन जागरण करेंगे। उपेंद्रनाथ त्रिपाठी, राम तेज पांडे,राधेश्याम शर्मा, महेंद्र कुमार कौशिक आदि सहित कई राज्यों के प्रतिनिधि शामिल हुए। संचालन डॉ. उपेंद्रनाथ त्रिपाठी ने किया तथा आभार आशुतोष कुमार झा ने माना।
