भोपाल। भाजपा प्रदेश महामंत्री तथा विधायक भगवानदास सबनानी सहित जिला पदाधिकारियों ने संविधान रचयिता डॉ भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रदेश महामंत्री तथा विधायक सबनानी ने डॉ. अंबेडकर का स्मरण करते हुए कहा कि अंबेडकर ने भारत के संविधान के निर्माण के अलावा सामाजिक न्याय के साथ राष्ट्रीय एकता और अंखडता को एक सूत्र में बांधने का काम किया। इसी प्रकार भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बालिस्ता रावत के नेतृत्व में डॉ भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र गुप्ता, सूरज खरे, मुकुल लोखंडे, निखिलेश मिश्रा आदि कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा कर पुष्पांजलि कर नमन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *