उज्जैन। सरकारी शालिग्राम तोमर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अभा कालिदास समारोह में राज्य स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ संस्था प्राचार्य राजेंद्र पुरोहित ने किया। विद्यार्थियों ने रघुवंशम् के श्लोकों का पाठ किया। इसी पर आधारित चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। संचालन डॉ. मनीषा राठौर ने किया। हेमा चंदन ने आभार माना। जानकारी वंदना घाटे एवं डॉ. मनीषा राठौर ने दी।