उज्जैन। वरिष्ठ शिक्षाविद् वायके दुबे का देवलोक गमन हो गया। चक्रतीर्थ पर मुखाग्नि व्यंग्यकार शशांक दुबे एवं प्राचार्य याज्ञवल्क्य दुबे ने दी। महाराजवाड़ा हायर सेकेंडरी स्कूल से अंग्रेजी के व्याख्याता के रूप में सेवानिवृत्त दुबे ने तीन विषयों में एम ए, साहित्य रत्न, मलयालम में डिप्लोमा किया। ताउम्र अध्येता रहे दुबे ने एलएलबी किया। वे सीबीएसई बोर्ड के सलाहकार रहे। अंग्रेजी ग्रामर की कई पुस्तकें लिखीं। मध्यप्रदेश बोर्ड की कई परीक्षाओं के पेपर सेटर और मध्यप्रदेश स्कूली पाठ्यक्रम समिति के सक्रिय सदस्य रहे। दुबे हर साल ग्रीष्मकालीन अवकाश में विभिन्न स्कूली शिक्षकों को अंग्रेजी का प्रशिक्षण देते थे।