उज्जैन। प्रदेश के कर्मचारियों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता, कृषि विस्तार अधिकारियों की वेतन विसंगति एवं समयमान वेतनमान सहित 26 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य कर्मचारी संघ ने भोपाल में धरना प्रदर्शन किया। कार्यकारी अध्यक्ष मांगीलाल पाटीदार, संयोजक ओम प्रकाश यादव के नेतृत्व में 150 से अधिक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन में भाग लिया। मांग की कि पिछले 7 वर्षों से रुकी हुई पदोन्नतिएवं पुरानी पेंशन लागू की जाए। इस दौरान संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पुरोहित, महामंत्री मनोहर गिरी, राम सिंह बनिहार आदि मौजूद थे। जानकारी राकेश पाठक ने दी।