उज्जैन। प्रेमछाया परिसर में राजपूत समाज के 31 वें दशहरा मिलन के मुख्य अतिथि महेश गुरु ने कहा कि धर्म का क्षेत्र हो या शिक्षा का, केवल हाथों से नहीं बल्कि हृदय से काम करें तभी सफलता निश्चित है। अतिथि नागदा के विधायक तेजबहादुरसिंह चौहान ने कहा कि हमारा लक्ष्य देश का विकास है। देश के विकास में ही हमारी उन्नति निहित है। अध्यक्षता क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिलसिंह चंदेल ने की। सीता राम का पूजन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम श्रद्धा गौड ने प्रस्तुत किया। संचालन हरदयालसिंह ने किया। स्वागत उद्बोधन जितेंद्र सिंह राजावत ने दिया। आभारअभिषेकसिंह बैस ने माना। इस मौके पर ख्याति राणावत सहित समाज की 70 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाने वाले वरिष्ठजनों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे ।
