उज्जैन। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के पुत्र श्रीकान्त शिंदे ने महाकाल मंदिर में नियमों को तोड़ा। कांग्रेस सेवादल यंग ब्रिगेड के अध्यक्ष हर्ष जैन ने प्रशासन पर सवाल खड़े किए है। हर्ष जैन ने पूछा कि जिस तरह भाजपा नेताओं ने नियमों का उल्लंघन करके मंदिर में प्रवेश किया, क्या मंदिर प्रशासन कार्रवाई करेगा? मंदिर प्रशासन भाजपा नेताओ के सामने कमजोर है या फिर वो भी इसमें शामिल हैं। अगर प्रशासन शामिल नहीं है तो ये क्रम लगातार आगे क्यों बढ़ता जा रहा है।